Showing posts with label fall. Show all posts
Showing posts with label fall. Show all posts

Wednesday, 2 September 2015

बाल सफेद हो रहे हों या गिर रहे हों का पक्का इलाज

बाल सफेद हो रहे हों या गिर रहे हों ये देसी नुस्खें कर देंगे पक्का इलाज
डाँग- गुजरात में आदिवासी नीम के बीजों के तेल को रात में बालों में लगाते है और सुबह इसे धो लिया जाता है। सप्ताह में इस तेल से बालों पर कम से कम 2 बाल मालिश करने की भी सलाह दी जाती है। पातालकोट (मध्यप्रदेश) के हर्बल जानकार नारियल के तेल में नीम के बीजों को उबालते हैं और इस तेल से सप्ताह में दो बार मालिश करने की सलाह देते हैं।
कुसुम के बीजों का चूर्ण और बबूल की छाल का चूर्ण, दोनों समान मात्रा में लेकर तवे पर भून लिया जाता है। जलने की वजह से राख जैसा मिश्रण तैयार हो जाता है, इस मिश्रण को नारियल या मोगरा के तेल के साथ मिलाकार सिर पर मालिश किया जाए तो बालों की वृद्दि तेजी से होती है और यही फार्मुला गंजापन भी रोकने में मदद करता है।
डाँग- गुजरात के आदिवासी हर्बल जानकार इंद्रायण नामक पौधे की जडों को गौ-मूत्र में कुचलते हैं और सिर पर लगाते हैं। इनके अनुसार प्रतिदिन ऐसा करने से गंजापन नहीं आता और बालों की जडों को मजबूती भी मिलती है।

बालों की बेहतर सेहत और घने बनाने के लिए शंखपुष्पी के ताजे पौधों को सुखा लिया जाए और चूर्ण तैयार किया जाए। इस चूर्ण को नारियल तेल में डालकर मध्यम आँच पर 20-25 मिनिट तक गर्म किया जाए। जब यह ठंडा हो जाए तो इसे छानकर बालों पर लगाया जाए, यह बालों की जडों को मजबूती प्रदान करता है और इन्हें घना भी करता है।
आँवले के फलों का चूर्ण लिया जाए और इसमें एक टमाटर कुचल कर मिला जाए, इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर सिर पर लगाकर 20 मिनिट तक मालिश किया जाए तो बालों से डेंड्रफ दूर हो जाते हैं। ऐसा सप्ताह में कम से कम एक बार अवश्य करना चाहिए।
बालों पर नारियल का ताजा पानी लगाकर हल्की हल्की मालिश करने से बालों का रूखापन दूर होता है और इनके झडने का सिलसिला कम हो जाता है। कई इलाकों में ताजे हरे नारियल के फल से निकाली गई मलाई को भी बालों पर हल्का हल्का रगडकर मालिश करने की सलाह आदिवासी देते हैं। माना जाता है कि इन दोनो युक्तियों को अपनाने से बालों की सेहत बेहतर हो जाती है।
पातालकोट में आदिवासी अनंतमूल की चाय तैयार करते हैं, माना जाता है कि बालों की बेहतर सेहत के लिए यह चाय बडी कारगर है। इस चाय को तैयार करने के लिए अनंतमूल की जडों के साथ कुछ मात्रा में सेमल की छाल भी मिला दी जाती है और इसे पानी में डालकर खौलाया जाता है। ठंडा होने पर इसे छान लिया जाता है और पी लिया जाता है। माना जाता है कि यह फार्मुला बालों की सेहत बेहतर करता है और साथ ही बालों का असमय पकना भी रोकता है।
डाँग- गुजरात में आदिवासी गुडहल के लाल फूलों को नारियल तेल में डालकर गर्म करते हैं और बालों पर इस तेल से मालिश की जाती है। कहा जाता है कि नहाते वक्त बालों पर इस तेल को लगाया जाए और नहाने के बाद बालों को आहिस्ता आहिस्ता सूती तौलिये से सुखा लिया जाए, और नहाने के बाद भी इस तेल को बालों पर लगाया जाए, काफी तेजी से बालों की सेहत में सुधार आता है।
गुडहल के ताजे लाल फूलों को हथेली में कुचल लिया जाए और इस रस को नहाने के दौरान बालों पर हल्का हल्का रगडा जाए, गुडहल एक बेहतरीन कंडीशनर की तरह कार्य करता है।

मुनगा/ सहजन की पत्तियों को कुचलकर नहाने से पहले बालों में लगाया जाए तो माना जाता है कि बालों से डेंड्रफ दूर करने में काफी मदद होती है। मध्यप्रदेश के कई इलाकों में सहजन की पत्तियों का चूर्ण तैयार कर तेल में मिलाकर रात सोने से पहले सिर में लगाने की बात की जाती है। माना जाता है कि यह बालों में ताकत प्रदान करता है और अक्सर असमय पकने की प्रक्रिया को भी रोक देता है।

Wednesday, 26 August 2015

बालों को झडऩे से रोकने के लिए कुछ खास नुस्खे

बालों को झडऩे से रोकने के लिए कुछ खास नुस्खे

बालों का झडऩा ऐसी समस्या है, जो किसी को भी तनाव में डाल सकती है। आज हर दूसरे व्यक्ति को बालों की समस्या से जूझना पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो नीचे दिए आयुर्वेदिक फंडे एक बार जरूर अपनाएं।

• नारियल के तेल में कपूर मिलाएं और यह तेल अच्छी तरह बालों में तथा सिर पर लगाएं। कुछ ही दिनों डेंड्रफ की समस्या से राहत मिलेगी।
• सामान्यत: सभी के यहां शहद आसानी से मिल जाता है। शहद के औषधीय गुण सभी जानते हैं। शहद की तासीर ठंडी होती है और यह कई बीमारियों को दूर करने में सक्षम है। शहद से बालों का झडऩा भी रोका जा सकता है।
• बाल झड़ते हैं तो गरम जैतून के तेल में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर का पेस्ट बनाएं। नहाने से पहले इस पेस्ट को सिर पर लगा लें। 15 मिनट बाद बाल गरम पानी से सिर को धोएं। ऐसा करने पर कुछ ही दिनों बालों के झडऩे की समस्या दूर हो जाएगी।

• दालचीनी और शहद के मिश्रण काफी कारगर रहता है। आयुर्वेद के अनुसार इनके मिश्रण से कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। त्वचा और शरीर को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने के लिए इनका उपयोग करना चाहिए।

• नियमित रूप से नारियल पानी पीएं। अमरबैल को नारियल तेल में उबालकर बालों में लगाएं।
• अमरबैल डालकर नहाने के लिए पानी उबाले और उसे उबालकर एक चौथाई करके सिर में डालें।
• अगर आप नशीले पदार्थों का सेवन या धुम्रपान करते हैं तो बंद कर दें। बाल झडऩा जल्द ही कम हो जाएंगे।
• अधिक से अधिक पानी पीएं और चाय व कॉफी का सेवन कम कर दें।
• आयुर्वेद में बालों की मालिश को आवश्यक माना गया है। ऐसे में नारियल तेल या बादाम के तेल से सिर की अच्छी तरह से मालिश करनी चाहिए।
• सरसो के तेल में मेहंदी की पत्तियां डालकर गर्म करें। ठंडा कर के बालों में लगाएं, इससे बालों का झडऩा रूक जाएगा।
एलोवेरा का ऐसे उपयोग करेंगे तो बाल नहीं झड़ेंगे
ऐलोवरा में कई रोगों के निवारण गुण कूट-कूट कर भरे हैं। जलने पर, अंग कहीं से कटने पर, अंदरूनी चोटों पर एलोवेरा अपने एंटी बैक्टेरिया और एंटी फंगल गुण के कारण घाव को जल्दी भरता है।
यह रक्त में शर्करा के स्तर को बनाए रखता है। बवासीर, डायबिटीज, गर्भाशय के रोग, पेट की खराबी, जोड़ों का दर्द, त्वचा की खराबी, मुंहासे, रूखी त्वचा, धूप से झुलसी त्वचा, झुर्रियों, चेहरे के दाग-धब्बों, आंखों के काले घेरों, फटी ए़िड़यों के लिए यह लाभप्रद है। एलोवेरा बालों के लिए संजीवनी के समान काम करता है। एलोवेरा के फायदे बहुत हैं। यह ना सिर्फ आपके बालों को खूबसूरत और चमकदार बनाता है बल्कि बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बालों में जान डालने के लिए भी कारगर है। बालों को खूबसूरत बनाने के लिए एलोवरा जेल को सिर में लगाएं और आधे घंटे रखने के बाद सिर धो लें । एलोवेरा जेल से बालों में चमक तो आती ही है साथ ही बालों की जड़े मजबूत होती हैं व गंजेपन व बहुत अधिक बाल झड़ने की समस्या भी समाप्त हो जाती है।

Sunday, 16 August 2015

बालों का गिरना

बालों का गिरना

केशों के झड़ने  या टूटने पर सर में निम्बू के रस में दो गुना नारियल का तेल मिलाकर उँगलियों की अग्रिम पोरों से अहिस्ता-आहिस्ता केशों की जड़ों में मालिश करने से आपके केश झड़ने बंद हो जायेंगे