Showing posts with label remove. Show all posts
Showing posts with label remove. Show all posts

Friday, 23 October 2015

टैनिंग के धब्बों को दूर करने के लिए

टैनिंग के धब्बों को दूर करने के लिए ....
+ टैनिंग सूरज की रोशनी में अधिक देर तक रहने से होने वाली एक सामान्य समस्या है।
.केसर मलाई से आए निखार :-दूध की मलाई में थोड़ा सा केसर डालकर उसे रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह इसे अपने हाथों से मिलाकर त्वचा के प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा की टैनिंग कम हो जाएगी। इसके साथ ही इससे आपकी त्वचा पर एक नया निखार भी आ जाएगा। अगर आप अपनी त्वचा को स्वच्छ करना चाहते हैं, तो इस मिश्रण में कुछ बूंदें नींबू का रस मिला लें।
नींबू और शहद का मेल :-इसके अलावा आप शहद और नींबू का मिश्रण भी प्रभावित हिस्सों पर लगासकते हैं। यह भी टैनिंग से मुक्ति पाने का एक और कुदरती उपाय है।
आलू का जवाब नहीं :-टैनिंग से मुक्ति पाने के लिए आलू का इस्तेमाल काफी समय से किया जा रहा है। थोड़े से आलू का पेस्ट बना लें। आपकी त्वचा का जो हिस्सा टैनिंग से प्रभावित है, उस पर इस मिश्रण को लगा दें। थोड़ी देर बाद अपनी त्वचा साफ कर लें। इससे त्वचा का रूप बिल्कुल निखर जाता है।

Saturday, 15 August 2015

इन घरेलू टिप्स में छिपे हैं चेहरे के दाग-धब्बे को हटाने के नुस्खे

इन घरेलू टिप्स में छिपे हैं चेहरे के दाग-धब्बे को हटाने के नुस्खे
1- चेहरे के काले दागों को मिटाने के लिए टमाटर के रस में रुई भिगोकर दागो पर मलें। काले धब्बे साफ हो जाएंगे।
  • 2- रोजाना सुबह एक गिलास टमाटर के रस में नमक, जीरा, कालीमिर्च मिलाकर पीएं। चेहरे पर नारियल पानी लगाएं।
    3- आलू उबाल कर छिलके छील लें और इसके छिलकों को चेहरे पर रगड़ें, मुहांसे ठीक हो जाएंगे।
    4- जायफल को घिसकर दस पीसी काली मिर्च व थोड़े कच्चे दूध में मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। दो घंटे बाद चेहरा धो लें।
    5- त्वचा पर जहां कभी चकते हो उन पर नींबू का टुकड़ा रगड़े। नींबू में फिटकरी भरकर रगड़े। इससे चकते हल्के पड़ जाएंगे और त्वचा में निखार आएगा।
    5-नींबू के छिलके गर्दन पर रगडऩे से गर्दन का कालापन दूर होता है।
    6- संतरे के छिलकों को सुखाकर पीस लें। इसमें नारियल का तेल व थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा कोमल बन जाती है।
    7- संतरे के छिलके व नींबू छिलके को बारीक पीसकर दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाने से निखार आ जाता है।
    8- मसूर की दाल और बरगद के पेड़ की नर्म पत्तियां पीसकर लेप करें अथवा दालचीनी पीसकर दूध की मलाई के साथ लगाएं।
    9- मुहांसों के दाग-धब्बे चेहरे पर ज्यादा हो तो दही को उबटन की तरह इस्तेमाल करें।

चेहरे के काले दागों को मिटाने के लिए


 चेहरे के काले दागों को मिटाने के लिए
1.चेहरे के काले दागों को मिटाने के लिए टमाटर के रस में रुई भिगोकर दागो पर मलें। काले धब्बे साफ हो जाएंगे।
2.रोजाना सुबह एक गिलास टमाटर के रस में नमक, जीरा, कालीमिर्च मिलाकर पीएं। चेहरे पर नारियल पानी लगाएं।